सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ यूपी के सीएम योगी ने भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन, ये खास सौगात भी दी!

उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर लोकमंगल की कामना की।

इस मौके पर सीएम योगी ने बद्रीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास भी किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से उत्तराखंड के चमोली जिले के अंतर्गत तहसील जोशीमठ में स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम में एक एकड़ भूमि पर प्रस्तावित पर्यटक आवास गृह 40 कमरों का होगा। करीब 11 करोड़ की लागत वाले इस पर्यटक आवास गृह में रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हाल, डॉरमेट्री और पाकिर्ंग की सुविधा होगी।

इस भवन का निर्माण गढ़वाल शैली के टेक्चर और ग्रीन बिल्डिंग के रूप में कराया जा रहा है। भगवान बद्रीनाथ के दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने कहा कि पवित्र धाम भारत की सनातन आस्था का केंद्र है। देश-विदेश से लाखों भक्त यहां आते हैं, उनकी सुविधा के लिए यूपी सरकार पर्यटक आवास गृह का निर्माण करवा रही है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सहयोग से यूपी और उत्तराखंड के बीच वर्षों से लंबित अनेक विवादों का सुखद समाधान हो गया है। यूपी सरकार हरिद्वार कुंभ से पहले हरिद्वार में निमार्णाधीन ‘भागीरथी अतिथि गृह’ श्रद्धालुओं को अर्पित कर देगी।

सीएम योगी ने उत्तराखंड में पर्यटन और श्रद्घा को सम्मान देने के लिए और पर्यटन की संभावनों को विकसित करने के लिए उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और धर्मार्थ कार्य विभाग के मंत्री नीलकंठ तिवारी की भी मौजूद रहे।

बद्रीनाथ धाम में आवास गृह के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने नाथ पंथ के सिद्ध योगी सुन्दरनाथ जी की तपोस्थली गुफा के जीर्णोद्धार के लिए उत्तराखंड सरकार से अपील की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अनेक सिद्ध संतों की तपोभूमि रही है। योगीराज सुन्दरनाथ जी ऐसे ही सिद्ध योगी रहे हैं। बद्रीनाथ जी के मन्दिर में जगदगुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा के पास उनका बड़ा सा चित्र भी लगा है।

इससे पहले सीएम योगी ने सोमवार को केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया था, साथ ही, उत्तराखंड राज्य के अपने समकक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उन्होंने केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया था।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.