उधम सिंह नगर: पहाड़ों में बुलेट सफारी के लिए हो जाइए तैयार, ये है सरकार का प्लान

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार एक नई पहल करने जा रही है।

प्रदेश में अब गोवा की तर्ज पर बुलेट सफाई की शुरुआत होने जा रही है। कोरोना काल में बाहर घर लौटे प्रवासियों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत प्रदेश के 10 हजार बेरोजगारों को 75 फीसदी लोन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के सहकारी बैंकों में बेरोजगार युवक मोटरसाइकिल टैक्सी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि उधम सिंह नगर में करीब तीन हजार प्रवासियों ने रोजगार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इन सभी को रोजगार से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोटरसाइकिल टैक्सी योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन बाइकों को आवेदनकर्ता गोवा की तर्ज में संचालित कर सकता है। पहले फेजा में 10 हजार बेरोजगारों को इस योजना के साथ जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

जिला सहायक निबंधन अधिकारी हरीश खंडूड़ी ने बताया कि जिले में युवाओं को भी मोटरसाइकिल टैक्सी योजना के साथ जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसमें जनपद के युवाओं को सरकार द्वारा 75 फीसदी ऋण उपलब्ध कराएगी। जिसमे दो साल का ब्याज सरकार वहन करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.