उत्तराखंड के सीएम ने कुपोषित बच्चों के लिए शानदार अभियान की शुरूआत की, देश में हो रही तारीफ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कुपोषित बच्चों के लिए शानदार अभियान की शुरूआत की है। सरकार के इस कदम की पूरे देश में तारीफ हो रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को देहरादून में कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत राज्य में मौजूद 27 हजार कुपोषित बच्चों को आहार उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य में 1700 अति कुपोषित बच्चे हैं। इन बच्चों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने इस अभियान की शुरूआत की है।

राज्य सरकार कुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन केंद्रों पर दूध उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वहां पर सरकार ने अंडे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अभियान की शुरूआत करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के माता मंदिर के पास रहने वाली 2 साल की बच्ची योगिता को गोद लिया। उन्होंने योगिता के घर पहुंचकर उसका हाल जाना। सीएम ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार हर मुमकिन कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों, और अधिकारियों को भी कुपोषित बच्चों को गोद लेने के लिए निर्देश दिए हैं।

महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव महिला बाल विकास सौजन्या समेत कई अधिकारियों ने मासूम बच्चों को गोद लिया है। ऐसे में अब तक करीब 60 अति कुपोषित बच्चों को जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.