उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवलीखेत इलाके में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
महिला का शव झाड़ियों में मिला है। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया है। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि द्वाराहाट के रहने वाले श्याम सिंह सुबह के समय टहलने के निकले थे। इसी दौरान उन्होंने गांव से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों के पास एक महिला का शव देखा। महिला का शव देखकर श्याम सिंह दहशत में आ गए। उन्होंने इस बारे में गांववालों को सूचना दी।
झाड़ियों में महिला का शव मिलने की खबर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को महिला के शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के बाहरी क्षेत्र के होने की संभावना जताई है।
शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। क्योंकि हत्यारों ने उसका चेहरा तेजाब से जला दिया है। आमतौर पर शांत माने जाने वाले देवलीखेत गांव में महिला की लाश मिलने से हर कोई दंग है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से महिला की पहचान करने और हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
वहीं, पुलिस कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.