उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 17 की मौत के बाद सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा बयान, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

उत्तराखंड में मॉनसून आने के बाद से राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फटने से 17 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। यहां पर बादल पटने से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात करने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड में घर बनाने को लेकर रिसर्च करने जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग नदी किनारे घर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी किनारे के रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि नदी किनारे घर बनाने से पहले अब लोगों को सोचने की जरूरत हैं। सीएम ने कहा कि भूवैज्ञानिक इस दिशा में रिसर्च करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर आपदा में इन इलाकों में इतना नुकसान कैसे और क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि नदी किनारे मकान या दुकान नहीं बनना चाहिए। सीएम ने कहा कि इसे लेकर कानून भी बनाया गया है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम तौर पर बारिश के दौरान एक समय में एक ही जगह पर बादल फटता है। उन्होंने कहा इस बार ये देखा गया कि एक समय में एक से ज्यादा स्थानों पर बादल फटे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी अध्यन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हिमाचल प्रदेश के संपर्क में है, क्योंकि बादल फटने की घटनाएं दोनों राज्यों के सीमाओं पर हुई हैं।

सीएम ने कहा, “केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की और राज्य में आपदा से हुए नुकसान की स्थिति के बारे में उन्होंने जानकारी दी। गृहमंत्री शाह ने पूरा भरोसा दिया है कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार हर समय साथ खड़ी है। राज्य में मौसम की मार से 32 लोगों की जान गई है, और करीब 175  करोड़ का नुकसान हुआ है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.