उत्तराखंड में गरीब सवर्णों के लिए 10% आरक्षण लागू, शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मिलेगा लाभ

उत्तराखंड के गरीब सवर्णों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने गरीब सवर्णों के लिए राज्य में 10 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है।

इस आदेश के मतलब ये है कि राज्य में जो अनारक्षित श्रेणी के गरीब सवर्ण हैं, उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सरकार के इस फैसले से 6 विश्वविद्यालयों, 104 डिग्री कॉलेजों और सरकार द्वारा सहायता प्राप्त 15 डिग्री कॉलेजों में गरीब सवर्णों को एडमिशन में 10 प्रतिशत आरक्षण का मिलेगा। सरकार ने सरकारी संस्थानों में ये आदेश लागू करने के लिए निर्देश दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में पॉलीथिन में सामान बेचने वाले दुकानदार सावधान! अब लगेगा इतना जुर्माना, हाईकोर्ट का फैसला

प्रदेश के मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आनंद बर्धन जो शासन आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्चतर शिक्षा विभाग के 17 जनवरी, 2019 के पत्र के मुताबिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए जा रहे आरक्षण के अलावा वर्तमान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र ने बताया उत्तराखंड के विकास में कौन बन रहा है रोड़ा, रोजगार के ‘विलन’ का भी नाम लिया

साथ ही शासनादेश में ये भी कहा गया है कि विधायी और संसदीय कार्य विभाग उत्तराखंड शासन की 7 मार्च 2019 की अधिसूचना द्वारा उत्तराखंड लोक सेवा विधेयक 2019 को जारी करते हुए लोक सेवाओं और पदों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से जुड़े लोगों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत पदों को आरक्षित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर इस इलाके में सावधान, कांवड़ियों को गुलदार ने बनाया शिकार!

10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ इस आधार पर मिलेगा:

  • सालाना आय 8 लाख से कम होनी चाहिए
  • कृषि भूमि 5 हेक्टेयर से कम होनी चाहिए
  • घर 1 हजार स्क्वायर फीट से कम जमीन में होनी चाहिए
  • निगम में आवासीय प्लॉट 109 यार्ड से कम होना चाहिए
  • निगम से बाहर के प्लॉट 209 यार्ड से कम होने चाहिए

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter: https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.