तो इस हफ्ते कर दिया जाएगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान! जानिए किसे मिलेगी कमान

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते के आखिर तक पार्टी अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

खबरों के मुतबाकि, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इस संबंध में संसद परिसर में पार्टी के कुछ नेताओं के साथ अनौपचारिक बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने नेताओं से कहा कि जल्द ही वे पार्टी अध्यक्ष को लेकर फैसला करें। खबरों में ये भी कहा गया है कि राहुल गांधी ने ये शर्त रखी है कि गांधी परिवार से कोई भी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं होना चाहिए। उनका इशारा प्रियंका गांधी की ओर था।

हालांकि कांग्रेस पार्टी अंतरिम अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी। न्यूज़ 18 की एक खबर के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस हफ्ते के आखिर तक पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने नाम बताने से मना कर दिया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने कार्यसमिति की बैठक में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की गई थी लेकिन वो नहीं माने। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे का आधिकारिक ऐलान भी किया था। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक भावुक पत्र भी लिखा था। पत्र में उन्होंने पार्टी के नेताओं को कड़ी नसीहत दी थी।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page- https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter- https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.