उत्तराखंड के चमोली में फूटा ‘कोरोना बम’, प्रशासन में मचा हड़कंप

उत्तरखंड के चमोली में मंगलवार को 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिले मेंं जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसमें पांच लोग गोपेश्वर, तीन लोग एसीसी सेलंग, दो-दो लोग देवाल और घाट से, जबकि कर्णप्रयाग और तपोवन से एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 1142 लोग इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं। राहत की बात बस इतनी है कि 904 लोग वायरस को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

डीएम स्वाति एस भदौरिया के मुताबिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कोरोना के सैंपल भी बढ़ा दिये हैं। ताकि जल्द से जल्द इस बीमारी पर काबू पाया जा सके। मंगलवार को 339 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले से अब तक 28180 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 24146 सैंपल निगेटिव और 1142 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 1211 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिला प्रशासन बाहर से आने वाले लोगों का टू-नेट और एन्टिजन टेस्ट भी करा रहा है। फिलहाल 766 प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

5 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.