उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS समेत 19 अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में नए मुख्य सचिव ओम प्रकाश की तैनाती के बाद से प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे हैं।

राज्य शासन ने मंगलवार को 9 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले किए थे। तबादले का दौर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को प्रदेश शासन ने 18 IAS समेत 19 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर दिए हैं। बुधवार को सचिव प्रभारी कार्मिक एवं सतर्कता विभाग भूपाल सिंह मनराल ने 19 अफसरों के तबादला आदेश जारी किए।

कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारियां कम की गई हैं। वहीं कुछ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आईएएस राधा रतूड़ी से अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन और अवस्थापना विकास आयुक्त उत्तराखंड का जिम्मा वापस ले लिया गया है। अब उन्हें अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा और उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS आनंदवर्धन से प्रमुख सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ले ली गई। उन्हें प्रमुख सचिव, खनन और अवस्थापना विकास आयुक्त बनाया गया है। IAS आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव कृषि शिक्षा, कृषि विपणन और उद्यान का जिम्मा वापस ले लिया गया है। IAS मनीषा पंवार को कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तराखंड बनाया गया है। IAS एल फैनई से महानिदेशक, आयुक्त उद्यान उत्तराखंड की जिम्मेदारी वापस ले ली गई। वहीं, IAS शैलेश बगौली से सचिव आपदा प्रबंधन का जिम्मा वापस लिया गया है। उन्हें सचिव आवास और मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS नितेश कुमार झा से सचिव आवास एवं मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी वापस ले ली गई। IAS डी सेंथिल पांडियन को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। IAS राधिका झा से सचिव ग्रामीण निर्माण की जिम्मेदारी वापस ले ली गई। IAS हरबंस सिंह से सचिव गन्ना-चीनी का जिम्मा वापस लिया गया। उन्हें अब सचिव कृषि शिक्षा एवं कृषि विपणन बनाया गया है। IAS एसएस मुरुगेशन महानिदेशक उद्योग बनाए गए हैं। IAS हरिचंद सेमवाल को सचिव आबकारी पंचायती राज और निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। IAS दिलीप जावलकर से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का जिम्मा वापस ले लिया गया है। वहीं, IAS बृजेश कुमार संत से सचिव प्रभारी पंचायती राज का जिम्मा वापस ले लिया गया, उन्हें अब सचिव ग्रामीण निर्माण बनाया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.