उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रानीखेत के ऊणी गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कुंजगढ़ नदी में नहाने गई दो बहनें डूब गईं।
एक को बचा लिया गया। वहीं दूसरी की मौत हो गई। ऊणी के गांव के प्रधान जीवन बुधानी के मुताबिक, दो भाई महेंद्र सिंह बिष्ट और कमल सिंह बिष्ट दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। चार दिन पहले कमल सिंह का परिवार धार्मिक अनुष्ठान के लिए गांव पहुंचा था। महेंद्र सिंह की 12 साल की बेटी माहिरा, मोहिनी देवी और महिलाओं के साथ कुंजगढ़ नदी के तट पर गई थी। माहिरा और उसकी हमउम्र चचेरी बहन भाविका भी चली गई। दोनों बच्चियां नदी किनारे खेलने लगीं। अचानक खेलते-खलेत दोनों पानी के बीच में पहुंच गई, जहां दोनों डूबने लगीं। उनकी चीख सुन कपड़े धो रहीं महिलाएं आनन-फानन में नदी में कूदीं। माहिरा और भाविका को नदी से बाहर निकाला।
ग्रामीण उन्हें लेकर नागरिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। मगर माहिरा दम तोड़ चुकी थी। भाविका को भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद माहिरा के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.