उत्तराखंड: जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गया युवक, फिर क्या हुआ?

पहाड़ों में लोगों पर गुलदार के हमले की खबरें अक्सर आती रहती है। कई बार हमले में लोग जान बचाने में कामयाब हो जाते हैं, वहीं कई बार गुलदार के हमले का शिकार हो जाते हैं।

पिथौरागढ़ में इसी तरह की घटना सामने आई है। यहां भाटी गांव में गुलदार ने एक 24 साल के युवक पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक पहले तो घबरा गया, लेकिन अगले ही पल वो संभला और हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को पत्थरों से मारने लगा। इसके साथ ही युवक मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस दौरान गुलदार ने भुवन पर 2-3 बार हमला किया, लेकिन भुवन भी डटा रहा और उसे पत्थर मार कर खुद से दूर भगाने की कोशिश करता रहा।

थोड़ी देर में भुवन की चिल्लाहट और गुलदार की दहाड़ सुन कर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। गुलदार के हमले में युवक को काफी चोट भी आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर पर पांच टांके लगाए। गुलदार के हमले आसपास के गांव के लोग भी काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि भाटी, बड़ाबे, बेलतड़ी और सौन गांव में गुलदार काफी वक्त से सक्रिय है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ ही घायल युवक को मुआवजा देने की मांग की।  

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.