उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो के खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
टिहरी जिले के घनसाली थाने के केपार्स से यह बोलेरो घनसाली जा रहा था। इस दौरान मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे छतियारा में अचानक बोकाबू हो गया और दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त बोलेरो में 10 लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को बेलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय निवासी थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.