उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल में भीषण बारिश से 38 सड़कें बाधित, जानें कहां-कहां हुआ नुकसान

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई भीषण बारिश के चलते कुल 38 सड़कें बाधित हो गईं।

बागेश्वर में एएनएम और सीएसची सेंटर को नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ में एक व्यापारी के मोटर साइकिल समेत बहने की सूचना है। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में अतिवृष्टि के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कें टूट गई हैं। मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक लगभग 212 मिमी बरसात रिकार्ड की गई।

यहां सरयू नदी का जलस्तर यकायक बढ़ गया। बरसात के चलते 25 सड़कें अवरूद्ध हो गयी हैं। इनमें बागेश्वर-कपकोट राजमार्ग भी शामिल है। असी के निकट मलबा आने से राजमार्ग बाधित है। दो राज्य और तीन जिला मार्ग के अलावा 20 ग्रामीण सड़कें बंद हो गयी हैं। सरयू के किनारे असो में स्थित एएनएम सेंटर व सीएचओ केन्द्र अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गए। यहां कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।

पिथौरागढ़ जिला आपदा न्यूनीकरण व प्रबंधन केन्द्र के अनुसार जनपद में अतिवृष्टि के चलते मलबा आने से 13 सड़कें बंद हो गयी हैं। इनमें चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-घटियाबगड़ मार्ग भी शामिल है। थल-मुनस्यारी राज्य मार्ग भी बंद बताया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 11 सड़कें भी बंद हैं।

पिथौरागढ़ जनपद में गाग नदी उफान पर है। जिले में मंगलवार रात से आज सुबह तक भीषण बरसात हुई है। बेरीनाग में 114 मिमी जबकि डीडीहाट में 50.50, धारचूला 46.80, पिथौरागढ़ 49.00, गंगोलीहाट 13.00 व मुनस्यारी में सबसे कम 12.20 मिमी बारीश दर्ज की गयी। बताया जा रहा है कि पांखू-कोटमन्या मोटर मार्ग पर देवीगाड के पास एक व्यापारी तेज बहाव की चपेट में आ गया और मोटर साइकिल समेत बह गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। व्यापारी का शव गधेरे से मिला।

नैनीताल में नैनीताल-भवाली मार्ग पर भी मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया था। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयीं। काफी देर तक पर्यटक फंसे रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.