उत्तराखंड: एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना संदिग्ध, प्रशासन ने उठाया ये कदम

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक ही परिवार के 6 सदस्य को कोरोना संदिग्ध होने की वजह से क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ह उनके पड़ोसी को भी क्वारंटीन किया गया है।

बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए है कि वो परिवार कुछ दिन पहले एक महिला से मिलकर आए हैं, जो कुछ दिन पहले ही सऊदी से लौट कर आई है और वो महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों को बुखार, सर्दी जुकाम की शिकायत है।

पूरे मामले को लेकर चिकित्सा नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि जल्द ही इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा। एसडीएम निर्मला बिष्ट, कोतवाल संजय पाठक ने उस गली के लोगों को एहतियातन होम क्वारंटीन के लिए कहा। नोडल अधिकारी डॉ. सिंह का कहना है कि परिवार के दो सदस्य कुछ दिन पहले पीलीभीत भी गए थे। वहां वो सऊदी अरब से लौटी एक महिला से मिले थे। वो वापस लौटे और इसके बाद से सभी को बुखार और जुकाम की शिकायत मिली है।

आपको बता दें कि खांसी, जुखाम, बुखार की कोरोना का सबसे पहला लक्षण है। इसलिए अगर आपको इसकी शिकायत हो तो इसे हल्के में ना लें। सबसे पहले आप इसे डॉक्टर को दिखाएं और अगर जरूरी हो तो कोरोना की जांच भी कराएं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.