उत्तराखंड के लोगों के लिए इटली से गढ़वाली लड़के का संदेश, कोरोना को हराने का सुझाया तरीका

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अब लोगों को अपनों की फिक्र होने लगी है। हर कोई अपनों को संदेश दे रहा है कि इस वायरस से बचने के लिए क्या कदम उठाएं और कैसे सावधानी बरतें?

टिहरी गढ़वाल के अंकित इटली से उत्तराखंड वासियों के लिए संदेश भेजा है। वो नॉर्थ इटली में रहते हैं। अपने संदेश की शुरुआत करते हुए अंकित सबसे पहले कहते हैं कि जैसे की आपको पता है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है। फिर वो बताते हैं कि यहां कुछ लोगों की गलती की वजह से करीब 6 हजार 800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अंकित ने उत्तराखंड के लोगों के लिए जो वीडियो संदेश उन्होंने जारी किया है उसमें अंकित ने बतायाल है कि इटली लोगों की सबसे बड़ी गलती ये थी कि उन्होंने लॉकडाउन के सख्ती से पालन नहीं किया। उन्होंने देश और उत्तराखंड के लोगों से ये अपील की है कि आप सभी ये गलती ना दोहराएं।

इटली के हालात को बताते हुए अंकित कहते हैं कि लॉकडाउन को करीब 21 दिन हो गए हैं। ऐसा नहीं है कि हम इस वजह से बिल्कुल ही बाहर नहीं जा सकते। लेकिन अब अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हैं और इसलिए कहते हैं कि बाहर अगर जरूरी काम हो तभी हम बाहर जाएं। अंकित आगे कहते हैं कि ‘इस वक्त मेरा परिवार भी भारत में है और उनके साथ साथ मुझे मेरे देश की भी चिंता हो रही है। आगे देखिए वीडियो।

वीडियो में आगे अंकित बता रहे है कि इटली में कोरोना चौथी स्टेज में पहुंच चुका है। ये इतना विकराल रूप ले चुका है कि हर दो मिनट में यहां एक व्यक्ति की मौत हो रही है। वो बता रहे हैं वीडियो में कि अगर हमारे भारत में कोरोना इस स्टेज में पहुंचा तो इसे संभालना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। वो बता रहे हैं कि इस बीमारी का न कोई इलाज है, न ही कोई दवा। बस आप ही लोग हैं, जो इस बीमारी को रोक सकते हैं। अंकित आगे कहते हैं कि आप लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आप कभी अपने घरों में बैठकर अपने देश को बचाएंगे। वीडियो में सुनिये अंकित का संदेश

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.