कोरोना वायरस से लड़ाई के मोर्चे पर उत्तराखंड के लिए बहुत बुरी खबर है!

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। शनिवार को प्रदेश में 91 नए केस आए थे। रविवार को 73 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके साथ ही सूबे में कोरोना के कुल मामले 317 हो गए हैं। रविवार को सबसे ज्यादा मामले नैनीताल सामने आए हैं। यहां 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा अल्मोड़ा में 5, चमोली में 8, चंपावत में एक, देहरादून में 11, पौड़ी में एक, टिहरी में तीन, बागेश्वर में दो और ऊधमिसंह नगर में नौ मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मामला निजी लैब में पॉजिटिव पाया गया है। राहत की बात ये है कि प्रदेश में अब तक 58 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में रविवार को 943 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1120 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

प्रदेश के लिए एक और बुरी खबर ये है कि उत्तराखंड में अब कोई भी जिला ग्रीन जोन में नहीं बचा है। सभी 13 जिले ऑरेंज जोन में हैं। बाहर से आने वाले प्रवासियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि क्वॉरंटीन का नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश का कोरोना मीटर

जिला            कोरोना पॉजिटिव

देहरादून              75

हरिद्वार               14

उत्तरकाशी            10

अल्मोड़ा               12

चंपावत                 08

टिहरी                   09

बागेश्वर                 08

पौड़ी                      07

रुद्रप्रयाग                03

पिथौरागढ़              02

चमोली                   09

नैनीताल               117

ऊधमिसंह नगर      43

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.