उत्तराखंड: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में आया अल्मोड़ा प्रशासन, प्रवासियों को क्वारंटीन करने को लेकर उठाया बड़ा कदम

उत्तराखंड में जब से प्रवासियों की आने की तादाद बढ़ी है, तभी से सूबे में कोरोना के केस में भी तेजी से इजाफा हुआ है।

हालत ये है कि पिछले दो दिनों में प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। अब अब तक सूबे में 317 लोग कोरोना पॉजिजिव हो चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव की तादाद लगातार बढ़ने की बड़ी वजह प्रवासियों को क्वारंटीन करने में ढिलाई बरतना है। कुछ इसी तरफ हाईकोर्ट ने भी इशारा किया और सरकार से प्रवासियों को संस्थागत तरीके से क्वारंटीन करने का आदेश दिया। इसी के बाद अलग-अलग जिले का प्रशासन हरकत में आया और अब लोगों को क्वारंटीन करने में सख्ती की जा रही है।

अल्मोड़ा प्रशासन अब रेड जोन से आ रहे प्रवसियो को होटल में क्वारंटीन कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को मुंबई से लौटे करीब 352 लोगों को जिला प्रशासन ने शहर के अलग-अलग होटल में क्वारंटीन किया है। आपको बता दें कि अल्मोड़ा में लगातार प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। अभी तक जिले में एक हज़ार से ज्यादा प्रवासी आ चुके हैं। पहले बाहर से आ रहे प्रवासियों को सिर्फ होम क्वारंटीन किया जा रहा था, लेकिन हाइकोर्ट के रेड जोन से आ रहे प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटीन किए जाने के आदेश के बाद दूसरे जिलों से लौट रहे लोगों को होटल में क्वारंटीन किया जा रहा है।

हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.