उत्तराखंड: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के चंपावत-मंच-तमली मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर 100 मीटर गहरी खाई में एक कार गिर गई है।

कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एसबीआई की मंच शाखा का गार्ड और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये कार चतुरबोट के पास खराब हुई थी। ड्राइवर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान कार खाई में जा गिरी। वहीं, इस हादसे में बैंक के शाखा प्रबंधन बाल-बाल बच गए। जिस समय कार बंद हुई थी वो कार से नीचे उतर गए थे। ऐस में उनकी जान बच गई।

चंपावत में पुलिस ने हादसे की जानकारी दी है। कोतवाल धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि कार में एसबीआई की मंच शाखा के प्रबंधनक देहरादून के रहने वाले गौरव कश्यप और बैंक गार्ड पूरन नाथ सिंह सवार थे। सभी लोग मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मंच से चंपावत लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार चतुरबोट के पास कीचड़ में बंद हो गई। बैंक प्रबंधक को उतार कर मनोज ड्राइविंग सीट पर बैठे और कार को स्टार्ट करने करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कार अचानक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद हड़कंप मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकलवाया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को बुधवार को सौंप दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.