उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंदनगर-रानीपोखरी मोर्टर मार्ग पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है।
कार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से मामा और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन दिनों तक मामा- भांजे का शव खाई में पड़ा रहा, क्योंकि हादसे की सूचना तीन दिन लगी। बताया जा रहा है कि परिजन लगातार फोन मिलाते रहे लेकिन, फोन नहीं उठा। मृतकों के एक रिश्तेदार ने बताया कि रमेश और वीरेंद्र 9 दिसंबर की शाम को 5 बजे के देहरादून के निकले थे।
बताया जा रहा है जब मामा और भांजे की देहरादून पहुंचने की खबर नहीं लगी तो परिजनों ने फोन मिलान शुरू किया। थाना अध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजरने वाले लोगों ने हादसे की सूचना दी। 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार के पास से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन दिन बाद दनों शवों को बाहर निकाला।
गजा तहसील के कंडारी गांव निवासी रमेश गुसाईं (35) पुत्र बलवंत, दोगी पट्टी के जरमोला गांव निवासी वीरेंद्र सिंह महर (34) पुत्र स्व.बचन सिंह की मौत के बाद गांव में मतम पसर गया है। खाई से दोनों शवों को निकलने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.