उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सड़क हादसे से कोहराम, गंगा भागीरथी में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए दर्दनाक हादसे से मातम पसर गया है। चिन्यालीसौड़ की ओर जा रही एक कार धरासू-नालूपानी के बीच बेकाबू होकर गंगा भागीरथी में गिर गई।

कार में सवार 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार में सवार एक 6 साल की बच्ची हादसे के बाद से लापता है। बच्ची की तलाश की जा रही है।

खबरों के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे ये कार उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ के अनोल गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान धरासू-नालूपानी के बीच कार बेकाबू होकर होकर करीब 400 मीटर नीचे गंगा भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जब तक एसडीआरएफ की टीम कोई मदद पहुंचाती तब पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने गंगा भागीरथी से पांचवों शवों को निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भेजा। मौके पर पहुंचे डीएम आशीष चौहान ने बताया कि एक बच्ची लापता है। उसकी तलाश जारी है। मृतकों में दो लोग हरियाणआ के रहने वाले थे और तीन लोग चिणाखोली डुंडा के रहने वाले थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.