उत्तराखंड: मंदिर परिसर में युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के हरिद्वार के भारत माता मंदिर परिसर में युवती की मौत से हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को करीब साढ़े 4 बजे मंदिर परिसर में युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही कर्मचारियों ने युवती के चीखने की आवाज सुनी वो मौके पर पहुंचे। मंदिर के कर्मचारियों ने युवती को बेहोशी की हालत में पाया। युवती को बंदरों ने घेर रखा था। अस्पताल में भर्ती कराने से पहले युवती ने दम तोड़ दिया। युवती के शरीर के कई हिस्सों पर बंदरों के काटने के निशान मिले हैं।

मंदिर के कर्मचारियों ने युवती की मौत की खबर मंदिर के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और सप्तऋषि चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 20 सालकी युवती के शरीर पर बंदरों के काटने के निशान मिले हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संभवत बंदरों ने जब युवती पर हमला किया होगा तो दहशत से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवती के शव को पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत का राज खुल सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.