उत्तराखंड के टनकपुर में बड़ा हादसा! निमार्णाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल

उत्तराखंड में चंपावत के टनकपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। निमार्णाधीन भवन की शटरिंग गिरने से दो मजदूर घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर जो मलबे में दब गया था, उसे बचाने के लिए पांच घंटे तक रेस्क्यू चला। घटनास्थल पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक मकान की शटरिंग ढहने से सारा कंक्रीट व सरिया नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 2 मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भेजा गया जबकि अन्य मजदूर अभी घटनास्थल पर ही हैं।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। देर रात्रि कड़ी मशक्कत के बाद लेंटर के नीचे दबे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके उपरांत घायल व्यक्ति सोभित का प्राथमिक उपचार करने के बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर की सहायता से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से खटीमा चिकित्सालय पहुंचाया।

एसडीआरएफ की टीम के हेड जितेंद्र गिरि ने बताया कि उन्हें खटीमा में एक निमार्णाधीन भवन के लेंटर गिरने के कारण उसमें दो मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। जिस पर वह तत्काल अपनी टीम के साथ खटीमा में घटनास्थल पर पहुंचे। एक मजदूर को तत्काल निकाला जा चुका था। दूसरा मजदूर जो मलबे में फंसा था उसके ऊपर काफी मलबा गिरा हुआ था और सीमेंट भी जमने लगा था। इस कारण काफी सावधानी से प्लाई और सरिया को काटकर लगभग 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया है। मजदूर का उप जिला चिकित्सालय खटीमा में इलाज चल रहा है और वो स्वस्थ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.