देवभूमि में शर्मसार करने वाली घटना! मां ने अपने ही 8 साल के बच्चे को 6 महीने से बना रखा है बंधक

क्या कोई मां अपने मासूम बेटे को बंधक बना सकती है, उसे घर में बंद कर 6 महीने तक प्रताड़ित कर सकती है?

उत्तराखंड के रुड़की में ऐसा ही एक मामला सामने है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। ये मामला सिविल लाइंस कोतवाली थाना इलाके का है। 8 साल के बच्चे की दादी थाने पहुंची। उन्होंने पुलिल को बताया कि उनके पौत्र को बरेली में बंधनक बनाया गया है। उन्होंने बताया बंधक किसी और ने नहीं बल्कि उसी मां ने ही बनाया है, और बच्चे को प्रताड़ित किया जा रहा है।

पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, 8 साल के बच्चे ने अपने भाई को एक वीडियो और ऑडियो मैसेज भेजा है। उसने मैसेज में बताया कि उसे बरेली में एक कमरे में 6 महीने से बंधक बनाकर रखा गया है। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़ित बच्चे के मुताबिक, उसकी मां ने उसे किसी दूसरे व्यक्ति के पास रखा है। उसकी मां उसे अपने साथ नहीं रख रही है।

पुलिस के मुताबिक, जिस महिला पर अपने बच्चे को बंधक बनाने का आरोप लगा है उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बेटे हैं। महिला ने पति की मौत के बाद बरेली में दूसरी शादी कर ली थी। महिला अपने बड़े बेटे को उसकी दादी के पास छोड़ गई थी, जबकि 5 साल के छोटे बेटे को साथ ले गई थी। ये वही बच्चा जिसने बंधक बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से शिकायत कर बच्चे की दादी ने अपने पौत्र को बंधक से छुड़ाने की अपील की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बच्चे की मां से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.