उत्तराखंड: बदरीनाथ से लौट रहा तीर्थयात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, मचा कोहराम

बदरीनाथ धाम से लौट रहा टेंपो ट्रेवलर्स हनुमान चट्टी के पास हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

वाहन के खाई में गिरने से इसमें सवार 13 लोग घयल हो गए हैं। घायलों में चार तीर्थयात्रियों की हालत गंभीर बाताई जा रही है। सभी घायलों को 108 सेवा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया।

खबरों के मुताबिक, बदरीनाथ धाम के ताकेत पार्किंग में भंडारा कराने के बाद  ये तीर्थयात्री हरिद्वार वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रविवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बदरीनाथ के थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जेपी कंपनी, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम के 108 सेवा वाहन से घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

15 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.