बदरीनाथ धाम से लौट रहा टेंपो ट्रेवलर्स हनुमान चट्टी के पास हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
वाहन के खाई में गिरने से इसमें सवार 13 लोग घयल हो गए हैं। घायलों में चार तीर्थयात्रियों की हालत गंभीर बाताई जा रही है। सभी घायलों को 108 सेवा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया।
खबरों के मुताबिक, बदरीनाथ धाम के ताकेत पार्किंग में भंडारा कराने के बाद ये तीर्थयात्री हरिद्वार वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रविवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदरीनाथ के थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जेपी कंपनी, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम के 108 सेवा वाहन से घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.