उत्तराखंड के बीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए।
बताया जा रहा है कि भीमताल से हल्द्वानी जा रही बस क्वराली के पास मोड़ पर एक वाहन को बचाने के चक्कर में बेकाबू बोकर पलट गई। इस बीच दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने ब्रेक लगाया, लेकिन वह एक कार से जा टकराया। बताया जा रहा है कि ट्रक पहाड़ी की ओर टकराया। वहीं एक बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया। गनीमत ये रही है बाइक ट्रक के नीचे चली गई, लेकिन बाइक सवार छिटकर कर दूसरी तरफ जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, बस में 12 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक साथ कई गाड़ियों के टकराने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। साथ ही पूरा रास्ता बंद हो गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम क्रेन के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते को खोला जा सका।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.