मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में कोविड राहत पैकेज एवं इससे संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की।
अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को 30 नवंबर तक मुफ्त मोबाइल टैबलेट देना निश्चित करें।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा में ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।
पर्यटन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि पर्यटन व्यवसाय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में शामिल लगभग 50,000 व्यक्तियों को दो हजार रुपये हर महीने के हिसाब से छह महीने के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा पर अब तक 1500 लाख की धनराशि जारी की जा चुुुकी है।
परिवहन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि परिवहन विभाग के तहत सार्वजनिक सेवाओं के लगभग 1,03,235 चालकों, परिचालकों एवं क्लीनर्स को छह माह के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता संबंधी घोषणा पर 32486 लाभार्थियों के लिए 2381.70 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
जबकि शहरी विकास के तहत नैनीताल में पंजीकृत कुल 549 वोट संचालकों को 10,000 रुपये प्रति की दर से आर्थिक सहायता संबंधी घोषणा पर 415 लाभार्थियों के लिए 41.50 लाख रुपये मंजूर किए जा चुके हैं। नैनी झील के तहत पंजीकृत 671 वोट संचालकों के वित्तीय वर्ष 2021-22 में लाइसेंस नवीनकरण में छूट संबंधी घोषणा के क्रम में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.