उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बाद अब राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बाद ट्विटर ने अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है।

इसकी जानकारी खुद हरीश रावत ने अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर के दी है। बता दें कि मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया था।

वहीं हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ’लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने मुहिम के तहत ’मैं भी राहुल हूं’ को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुए ट्वीट किया था। ट्विटर इंडिया ने मेरा ट्विवटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। वहीं यह शर्त रखी है कि जब उक्त पोस्ट हटा दिया जाएगा तो मेरा अकाउंट चालू हो जाएगा।

हरीश रावत ने आगे लिखा कि राहुल गांधी एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने गए, उनके दुख को बांटने गए जो सत्ता पक्ष के लोगों नहीं भाया। क्योंकि लाखों लोगों ने राहुल द्वारा परिवार का जिक्र करते हुए ट्विटर में एक हैश टैग पोस्ट किया। देश की जनता ने अपना रोष व्यक्त किया। अपनी आवाज उठाई। कुछ लोगों ने ऑनलाइन आवाज उठाई तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन। जो कि लोकतंत्र में सबका अधिकार है।

अभी तीन दिन बाद 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस है, यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन यहां हमारा अधिकार छीना जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है? 

ट्विटर इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी और उसका अधिकार छीन लिया जा रहा है? क्या भाजपा राहुल गांधी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई है?’

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.