सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। 28 दिसंबर से अल्मोड़ा के रानीखेत में सेना की भर्ती है।
इस भर्ती में उत्तराखंड के साथ ही दूसरे प्रदेशों के युवा भी हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया 28 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेगी। 28 दिसंबर को सैनिक जीडी और सैनिक ट्रेड्समैन के लिए भर्ती होगी। इस भर्ती में पूरे देश से शहीदों के आश्रित, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर शीर्ष पर रहे खिलाड़ियों के लिए भी अच्छा मौका होगा। उन्हें भर्ती में वरीयता दी जाएगी।
भर्ती में 28 दिसंबर को पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 29 दिसंबर को अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवा किस्मत आजमाएंगे। 30 दिसंबर को यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर भारत के अहीर, राजपूत, नागा युवक भाग लेंगे। 31 दिसंबर को सभी राज्यों के स्पोर्ट्समैन की भर्ती होगी। 3 जनवरी से प्रपत्रों की जांच होगी। 12 जनवरी को मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। 28 फरवरी को लिखित परीक्षा होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.