उत्तराखंड: कांग्रेसियों ने अपने ही प्रदेश पदाधिकारी का फूंका पुतला, जानें क्या है वजह

उत्तराखंड समेत पूरे देश में कांग्रेस उबरने की कोशिश रही है, लेकिन पार्टी नेताओं के बीच का अंतर कलह शायद उसे उबर नहीं दे रही है।

अल्मोड़ा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अल्मोड़ा कांग्रेस ने अपने ही प्रदेश पदाधिकारी का पुतला फूंका। दरअसल पंचायत चुनाव में कांग्रेस के लोगों ने बगावत की। इसके बाद जिला कांग्रेस ने भैंसियाछीना ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया, लेकिन प्रदेश के सेवादल के प्रदेश मुंख्य संघटक राजेश रस्तोगी ने कांग्रेस से निष्कासित हरीश बनौला को अल्मोड़ा जिले का सेवादल का जिलासध्यक्ष बना दिया। इस बात से नाराज अल्मोड़ा कांग्रेस ने प्रदेश मुंख्य संघटक राजेश रस्तोगी का चौघानपाटा में पुतला फूंका।

अल्मोड़ा कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला जी के नेतृत्व में चौहानबाटा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रोतैला ने कहा कि हम प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मांग करते हैं कि तत्काल इस नियुक्ति को अवैध घोषित कर राजेश रस्तोगी से स्पष्टीकरण मांगा जाए कि जिस व्यक्ति को पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का खुला विरोध करने के बाद सभी कांग्रेस जनों की मांग पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था उस व्यक्ति को सेवादल का अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष किसके कहने पर और क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि सेवादल प्रदेश मुख्य संघटक ने यह कृत्य कर अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष और समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। इसके लिए वो समस्त कांग्रेस जनों से माफी मांगें।

रोतैला ने कहा कि जिन कांग्रेस जनों को निकाय चुनावों में, पंचायत चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने या पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है, उन्हें किसी भी सूरत में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। जिस नेता के द्धारा इन निष्कासितों को पार्टी में लेने की कोशिश की गई उस नेता का भी खुला विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर शीर्ष के राजेश रस्तोगी जैसे नेता अपनी मनमानी कर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश करेंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोतैला ने कहा कि अगर तुरंत सेवादल जिलाध्यक्ष की इस नियुक्ति को अवैध घोषित कर सम्बंधित व्यक्ति को पदमुक्त नहीं किया गया तो अल्मोड़ा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिना किसी अग्रिम सूचना के अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व की होगी। साथ ही रोतैला ने ये भी कहा कि किसी भी निष्कासित व्यक्ति को पार्टी के अन्दर लिया जाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नगर अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में है अतः भविष्य में इस तरह के फैसले बिना जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष की सहमति से न किया जाएं।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, पूनम आर्या, सचिन आर्या, सेवादल के परितोष जोशी, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, नगर सचिव फाकिर खान, नगर उपाध्यक्ष मंजुल मित्तल,  अशोक ग्वासीकोटी,  व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, महेश चन्द्र, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट शामिल हुए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड में CAG की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग!

उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान CAG की रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में बड़े पैमाने…

3 weeks ago

उत्तर प्रदेश: उसिया गांव के सैफ़ अली ख़ां ने ज़िले का नाम किया रोशन, MBBS की FMGE परीक्षा में हासिल की सफलता

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के उसिया गांव के उत्तर मोहल्ला स्थित डॉ. महबूब ख़ां…

2 months ago

यूपी: कमसार में जगी शिक्षा की नई अलख, अब होनहार हासिल कर सकेंगे फ्री उच्च शिक्षा, ‘उम्मीद’ लगाएगा नैया पार!

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के उसिया गांव में 'उम्मीद एजुकेशनल एंड…

2 months ago

यूपी के सहारनपुर में जनसेवा केंद्र में दिन दहाड़े लूट, सामने आया खौफनाक वीडियो, देखें

(Saharanpur Loot) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है।…

3 months ago

उत्तराखंड: सीएम धामी ने देहरादून वासियों को दी सौगात, 188 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को देहरादून में ₹188.07…

3 months ago

उत्तराखंड के रुड़की में भीषड़ सड़क हादसा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Roorkee Car Accident: उत्तराखंद के रुड़की में भीषड़ सड़क हादसा हुआ है। रुड़की के मंगलौर…

4 months ago

This website uses cookies.