अल्मोड़ा: कोरोना पॉजिटिव महिला की चिता ने पूरे जंगल को जलाकर राख कर दिया!

अल्मोड़ा में कोरो संक्रमित महिला की चिता जलने के दौरान आग जंगल में पकड़ ली।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक अजीब घटना घटी है। यहां एक कोरोना से संक्रमित महिला की चिता की आग ने पूरे जंगल को जला दिया है। आग इतनी भयानक थी कि 24 घंटे बाद उस पर काबू पाया जा सका। आग ने करीब एक हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचाया है। घटना सरसों गांव की है। यहां भैंसोड़ा फार्म में कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अचानक आग फैली और जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा जंगल जलने लगा। कई जगहों पर तो आग की लपटें घरों के पास पहुंचने लगीं।

आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की तेज लपटों से पूरा जंगल और लाखों की वन संपदा राख हो गई। चीढ़ के कई पेड़ भी जल गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक करीब एक हेक्टेयर जंगल में आग फैल गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.