उत्तराखंड: पहाड़ के साइकिल गैंग ने बनाया रिकॉर्ड, जज्बे को लोगों ने किया सलाम

कहते हैं मन में ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। हर मुश्किल आसान हो जाती है।

अल्मोड़ा के रहने वाले तीन युवकों अजय सिंह, दिनेश सिंह दानू और गोपाल नेगी ने पंचकादेर यात्रा साइकल से पूरी करने की ठानी और हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर उसे पूरा भी किया। इसके साथ ही तीनों ने साइकिल से पंचकेदारों की यात्रा पूरी कर नया रेकॉर्ड बनाया है। तीनों युवक अब एक हजार किमी की दूरी तय कर पंचकेदारों के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे। यह पहली बार है जब किसी ने साइकिल से पंचकेदारों की यात्रा की हो।

आपको बता दें कि चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पंचकेदारों का अपना महत्व है। मान्यता है कि पंचकेदारों में भगवान शिव के पांच स्वरुपों और भागों के दर्शन होते हैं। केदारनाथ में पीठ, मध्यमहेश्वर में नाभि, तुंगनाथ में भुजा, रुद्रनाथ में मुख और कल्पेश्वर में जटा भाग के दर्शन होते हैं। हर साल पंचकेदारों की यात्रा पर लाखों यात्री आते हैं। लेकिन, ऐसा पहली बार है जब तीन युवाओं ने साइकिल से पंचकेदारों की यात्रा पूरी की हो।

साइकिल गैंग के एक अजय सिंह का कहना है कि 27 सितंबर को उन्होंने अल्मोड़ा से यात्रा की शुरुआत की। 16 अक्टूबर को अभियान का समापन हो गया। यह यात्रा 21 दिनों तक चली। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से होते हुए कपकोट, बधियाकोट, मारतोली, घेस, वेदनी, वाण, कर्णप्रयाग, सोनप्रयाग होते हुए चार अक्टूबर को वह केदारनाथ धाम पहुंचे। उसके बाद ऊखीमठ होते हुए मध्यमहेश्वर पहुंचे। छह अक्टूबर को तुंगनाथ और चंद्रशिला की यात्रा की। 10 अक्टूबर को रुद्रनाथ धाम पहुंचे। 12 अक्टूबर को कल्पेश्वर और उसके बाद बदरीनाथ धाम की यात्रा पूरी की। अब युवा चमोली जिले से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

9 hours ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

9 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

10 hours ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.