उत्तराखंड: कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है अल्मोड़ा, डीएम ने अधिकारियों को दिया जरूरी दिशा-निर्देश

पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। अल्मोड़ा में भी कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने में लगा है।

चिकित्सा सुविधाओं के लेकर सोमवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मीटिंग ली। जिला अधिकारी ने मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उपजिलाधिकारी और तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ ही। मीटिंग में जिला अधिकारी ने मीटिंग में मौजूद सभी दूसरे अधिकारियों को जरूरी तैयारी जल्द करन का निर्देश दिया। मीटिंग में उन्होंने कहा कि कोविड-19 केयर सेंटर में बिना लक्षण या बहुत हल्के लक्षण वाले लोगों का इलाज किया जाएगा। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया जाएगा। मरीजों को उनके लक्षण के आधार पर अलग-अलग कोविड-19 सेंटर में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।

इसके साथ ही डीएम भदौरिया ने बताया कि राजस्व पुलिस और भूलेख सर्वेक्षण संस्थान पातालदेवी में बनाए गए कोविड केयर सेंटर को भी चालू कर दिया गया है। अभी तक कुल सात जगहों पर कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिये गये हैं। सभी कोविड केयर सेंटर्स पर 24 घंटे मेडिकल टीम और दूसरी जरूरी व्यवस्थाए रखी जाएं। जिलाधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नई डिस्चार्ज पॉलिसी का जिक्र करते हुए बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति का 10 दिन तक नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जायेगा। अगर आखिरी 3 दिनों में कोई लक्षण नहीं तो उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाए और उसके बाद सात दिनों तक होम आइसोलेशन किया जाय।

डीएम ने निर्देश दिया कि कोविड-19 के इलाज और लोगों को क्वारंटीन करने के लिए लिये गये होटल वगैरह का भुगतान वक्त पर किया जाए।कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग काम जल्द से जल्द किया जाए और पोर्टल में डाटा एंट्री के काम में बहुत सावधानी बरती जाए।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.