अल्मोड़ा: घात लगाए बैठा गुलदार कैमरे में कैद, लोगों को देख जंगल की तरफ भागा

अल्मोड़ा में पिछले कुछ दिनों में गुलदार का आतंक काफी बढ़ गय है। बरारौ घाटी में बढ़ रहे गुलदार हमलों से लोगों में दहशत है।

अबतक गुलदार एक दर्जन से ज्यादा जानवरों को निवाला बना चुका है। तड़के सुबह और शाम ढलने पर गुलदार गांवों के आबादी वाले इलाकों में आ रहे हैं और स्थानीय लोगों के जानवरों को अपना निवाला बना रहे हैं। गुलदार आम रास्तों के अलावा खेतों में भी दिखाई देते हैं। सूपाकोट गांव में मकानों के पास पिरूल के ढेर के ऊपर एक घात लगाए बैठा गुलदार कैमरे में कैद हुआ है। ये काफी देर तक घात लगाए बैठा रहा। आबादी के बीच गुलदार को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने गुलदार को कैमरे में कैद कर लिया। बाद में गुलदार ग्रामीणों के शोर के चलते जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के आतंक की वजह से ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना दूभर हो गया है। वो अपने मवेशियों को घास चरने के लिए जंगल भी नहीं भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव के आसपास घूम रहा गुलदार उम्रदराज लगता है और उसने ग्रामीणों के कई मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.