कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक तरफ जहां डॉक्टर्स पहली पंक्ति में खड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ दूसरी पंक्ति में पुलिसवाले खड़े हैं।
पुलिसवाले दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं ताकि वो लोगों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा सकें। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस तो ना केवल लॉकडाउन के लिए ही खड़ी है, बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्से में जरूरतमंदों को मदद भी पहुंचा रही है। पुलिसवाले एक तरफ जहां बीमार लोगों को दवाईयां पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को दूसरों का सामान पहुंचाने में भी मदद कर रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच पुलिस 74 साल के बीमार को दवाई की होम डिलिवरी करा चुकी है। वहीं दूसरे कामों के लिए भी लोग सोशल मीडिया के जरिये पुलिस से संपर्क कर रहे हैं और पुलिसवाले भी उनकी मदद को भी आगे आ रहे हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से किसी के भी बाहर निकलने पर पाबंदी है। ऐसे में पुलिस लोगों की मदद को आगे आ रही है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना करना पड़े और उन्हें जरूरी सामान मिल सके।
अल्मो़ड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.