उत्तराखंड लॉकडउन के बीच खुलेंगे ये 10 जिले, सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा ऐलान, 4 मई से हो सकेगी चार धाम यात्रा

उत्तराखंड समेत पूरे देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच उत्तराखंड के लोगों की ये चिंता है कि आखिर कैसे वो इस लॉकडाउन में जरूरी काम कर पाएंगे।

अच्छी खबर ये है कि लॉकडाउन में भी उत्तराखंड सरकार ने जनता को राहत देने का फैसला किया है। राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात का ऐलान किया है। आज तक एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि राज्य के जो ग्रीन जोन हैं उन्हें 4 मई से खोल दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान सामाजिक दूसरी समेत लोगों कुछ नियमों के पालन करने होंगे। बता दें कि राज्य के 10 जिले ग्रीन जोन में हैं, जिन्हें खोलने की सीएम ने बात की है। ग्रीन जोन में उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, यूएसनगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी शामिल हैं।

लॉकडाउन के बीच खुले बाबा केदारनाथ के कपाट और चार धाम की यात्रा के सवाल पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग दर्शन करें। बाबा केदारनाथ के दर्शन कब से श्रद्धालु कर पाएंगे, इस सवाल पर सीएम ने कहा कि 4 मई से राज्य के सभी ग्रीन जोन को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भक्त वहां जाना चाहें, 4 मई से जा पाएंगे। सभी भक्त प्रदेश के ही होंगे।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2012 की आपदा को याद करते हुए कहा कि रौनक फिर लौटेगी। उन्होंने ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था के संबंध में कहा कि विग्रह स्थल पर कैमरे की व्यवस्था नहीं है। समाज में परंपराओं का महत्व है। मंदिर का बाहर से दर्शन कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विग्रह स्थल का ऑनलाइन दर्शन कराने के लिए पुजारी समाज से बात कर विचार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री रावत ने साथ ही यह भी कहा कि हमारी सरकार ने सख्ती और सतर्कता के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि जहां जरूरी था, वहां सख्ती और सतर्कता बरती गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.