उत्तराखंड: अल्मोड़ा का 60 साल पुराना ‘बोगनवेलिया’, इससे जुड़े हैं कई इतिहास, आप भी जानिए

अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत और हस्तशिल्प के साथ परम्परागत भोजन के लिए मशहूर रहा है, जिसका अपना एक अलग इतिहास है।

यही वजह है कि अलमोड़ा को ऐतिहासिक सास्कृतिक और राजनैतिक नगरी के रूप मे भी जाना जाता है। यहां आज भी कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें ऐसी हैं जो अपना इतिहास खुद ही बयां करती हैं। ऐसा ही एक  ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है यहां की बोगनवेलिया के फूल की बेल जो मई और जून के महीने में अपने पूरे यौवन पर होता है, आइए आपको बताते हैं इसका राज। 1960 में माल रोड स्तिथ भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी के पार्क की स्थापना हुई जो अपने आप मे एक ऐतिहासिक पार्क है। कहा जाता है कि संसार का यह सबसे छोटा पार्क है। यही वजह है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज किया गया है। जब इस पार्क की स्थापना हुई तभी पार्क की सुंदरता के लिए इस बेगुन वोलिया फूल के पेड़ को एक देवदार के पेड़ के साथ लगाया गया, जिसको 60 वर्ष हो चुके हैं।

बोगनवेलिया एक आम फूल है, जिसको हर कोई जानता है और लगभग हर जगह मिलता है, लेकिन अलमोड़ा का यह बेगुन वेलिया इस लिए खास है क्योंकि इसको 60 वर्ष हो चुके हैं। इसका आकार भी बड़ा है, क्योंकि यह एक बहुत बड़े लंबे चौड़े देवदार के पेड़ से लिपट है, जो अपनी विशाल सौंदर्य से पूरे नगर की शोभा बढ़ाए हुए है। नगर के माल रोड से सटे होने की वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को अपनी सुंदरता से अपनी ओर आकर्षित करता है। धीरे-धीरे लोगों के लिए यह एक सेल्फी पॉइंट भी बन रहा है।

अलमोड़ा के कई स्थानों पर इस फूल को उगाया किया जा रहा है। वर्तमान में रविन्द्र नाथ टैगोर हॉउस राज्य अतिथि गृह  सर्किट हाउस, चौघपाटा सतीश चंद्र जोशी पार्क आदि स्थलों में भी इसकी शोभा विराजमान है जो समय के साथ अलमोड़ा नगर की सुंदरता को और सुशोभित कर रहे हैं। वही, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि बोगनवेलिया की बेल का भी अपना एक इतिहास है। ये अलमोड़ा नगर की सुंदरता को वर्षों से बढ़ाता आया है।

साथ स्थानीय निवासियों ने बताया कि वो बहुत पुराने समय से इस फूल को देखते आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा ऐसे फूलों को उगाने के लिए बढ़ावा देना चाहिये, जिससे ये पर्यटकों के लिये एक आकर्षण का केंद्र बन सके। इसे पर्यटन के साथ भी जोड़ना चाहिए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

View Comments

Recent Posts

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 hours ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

3 hours ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 day ago

देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…

1 day ago

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर पति को किया बरी, कहा- ‘संदेह सबूत नहीं होता’

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…

1 day ago

गाजीपुर प्रेस क्लब का सुरक्षा कवच: तीसरे साल भी 10 लाख का बीमा, मुख्य डाकघर में लगा अंतिम कैंप

गाजीपुर- पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने वर्तमान सत्र के…

2 days ago

This website uses cookies.