उत्तराखंड: कोरोना महामारी के बीच प्रदेश के लोगों पर एक और आफत आने वाली है! अलर्ट जारी

उत्तराखंड में कोरोना महामारी के बीच लोगों को एक और मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने तीन दिनों तक राज्य में मौसम खराब होने की आशंका जताई है। विभाग ने 5 मई को प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे जिलों में भी बारिश की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई को मैदानी इलाकों में कई जगह 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। जबकि 6 मई को सूबे के कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 5 मई को राजधानी देहरादून में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 मई को भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी से हल्की बारिश का अंदेशा है। कुल मिला कर अगले 3-4 दिनों तक राज्य में मौसम करवट ले सकता है और कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ ही बारिश हो सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.