उत्तराखंड में लोगों ने शराब की खरीददारी के दौरान कैसे रखा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल?, पूरे देश को ये देखना चाहिए

पूरे देश में आज से तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू हो गया है, ये दो हफ्ते यानि कि 17 मई तक रहेगा। आगे लॉकडाउन बढ़ाना है या नहीं इस पर सरकार आगे हालात देखने के बाद फैसला लेगी।

तीसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार ने लोगों रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से सभी को थोड़ी राहत दी है। कुछ शर्तों के साथ जरूरी सामानों की दुकानें खोलने की इजाजत मिली है। सरकार ने शराब की बिक्री की भी आज से इजाजत दे रखी है। सोमवार सुबह शराब की दुकानों के खुलने से पहले ही लंबी-लंबी लाइनें दिखी। ज्यादातर जगहों पर तो इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। हालात बिगड़ने पर कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इसके उलट उत्तराखंड में शराब की खरीददारी करते वक्त अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा। कुछ जगहों को छोड़ दें ज्यादातर जगहों पर लोगों ने शराब खरीदते वक्त एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखी। आपको बता दें कि कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर उत्तराखंड के लिए राहत की बात ये है कि सूबे के 13 में से 10 जिले फिलहाल ग्रीन जोन में हैं। राजधानी देहरादून और नैनीताल ऑरेंज जोन में और हरिद्वार जनपद रेड जोन में है।

शराब की होगी होम डिलीवरी

टिहरी जिले के कीर्तिनगर में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शराब की होम डिलीवरी कराने का फैसला किया है। दरअसल टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर में शराब की दुकान बीच बाजार में है। ऐसे में यहां शराब की बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंट बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। इसीलिए यहां पर प्रशासन ने शराब की होम डिलीवरी कराने का फैसला किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.