उत्तराखंड: कोरोना महामारी के बीच पर्यटकों और उससे जुड़े कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है!

कोरोना महामारी की वजह से दूसरे व्यवसाय की तरह ही पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे लोगों को भी घर में रहना पड़ा। लेकिन कोरोना महामारी के बीच आप उत्तराखंड आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। पर्यटक अब बिना कोरोना की जांच कराए प्रदेश में आ सकेंगे। इसके साथ ही शासन ने पर्यटकों को एक और बड़ी राहत दी है। होटल और होम स्टे में दो रात रुकने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। ये इसलिए किया गया है कि ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आएं। दो दिन आइसोलेशन की शर्त की वजह से कम दिनों के लिए आने वाले पर्यटक भी पहाड़ों की सैर करने से कतरा रहे थे।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि अब पर्यटकों को बार्डर पर कोरोना की 96 घंटे पुरानी निगेटिव रिपोर्ट भी नहीं दिखानी पड़ेगी। पर्यटक जितने दिनों के लिए चाहें यहां आ सकते हैं। हालांकि यहां आने से पहले उन्हें स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही जिस होटल में वो रुकेंगे वहां पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद उन्हें सैनेटाइजेशन किया जाएगा। अगर होटल मे रहने के दौरान किसी पर्यटक की तबीयत खराब होती है तो होटल प्रबंधन को पर्यटक की कोरोना जांच करानी होगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इसकी सूचना प्रशासन को देनी होगी। सरकार के इस कदम से पर्यटन से जुड़े लोग काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब उनका कारोबार धीरे-धीरे ट्रैक पर आ जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.