उत्तराखंड का लाल आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर आतंकियों से लोहा लेते हुए गढ़वाल राइफल के जवान आशीश नेगी शहीद हो गए हैं।

इस संबंध में केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने सूचना दी है। खबरों के मुताबिक, आतंकी मुठभेड़ में शहीद आशीष नेगी 8वीं गढ़वाल राइफल के जवान थे। शहीद आशीष नेगी मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा के मक्कू गांव के ग्वाड़-ज्यूलना रहने वाले थे। आशीष की शहादत की खबर आते ही उनके गांव में मातम पसर गया है।

आशीष नेगी की शहादत की सूचना देते हुए केदारनाथ विधायक मनोज रावत अपने फेसबुक वाल पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने शहीद आशीष नेगी को श्रद्धांजलि दी है। उत्तराखंड के वीर सपूतों ने मां भारती की रक्षा में हर बार अपने प्राण न्योछावर किए हैं। हकीकत ये है कि आज भारतीय सेना में उत्तराखंड से सबसे ज्यादा जांबाज़ सेवाएं दे रहे हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए ये जांबाज़ कभी भी अपने कदम पीछे नहीं हटाते।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.