फोटो: सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी आयुष अग्रवाल ने रुद्रप्रयाग के 17वें एसपी के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है।
काम संभालने के बाद उन्होंने कहा कि आगामी केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही जिले में अपराध कम से कम हो और यातायात बेहतर हो, इसके लिए व्यापार संघ, मीडिया और बुद्धिजीवियों से सहयोग लिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर जाए, इसे लेकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर समेत जिले के दूसरे बाजारों और यात्रामार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर एसपी ने जोर दिया। इसके अलावा अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों के वेलफेयर के लिए भी जिले में बेहतर कार्य किया जाएगा। आपको बता दें कि आयुष अग्रवाल 2016 बैच(सीधी भर्ती) पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वो यूपी के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और IIT कानपुर से से मेकेनिकल इंजीनियरिंग से एमटेक किया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.