उत्तराखंड: खुल गया बदरीनाथ हाईवे, वाहनों की आवाजाही शुरू, इस वजह से हुआ था बंद

उत्तराखंड के चाड़ा नामक तोक में बदरीनाथ हाईवे को फिर से खोल दिया गया है। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरने के बाद मार्ग हो गया था।

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हिल कटिंग का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि कटिंग के दौरान पहाड़ी का बड़ा दरकने के बाद हाईवे पर गिर गया। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर से करीब 300 वाहन फंसे हुए थे। गनीमत रही कि जेसीबी मशीन और मजदूर उस वक्त दूसरी तरफ काम कर रहे थे।

खबरों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर से बंद हाईवे को रात 8 बजे खोला गया था, लेकिन सुबह 3 बजे हाईवे फिर बंद हो गया। इसके बाद हाईवे पर आए मलबे को हटाने के लिए उसी समय जुट गई। घटों की कड़ी मशक्त के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे फिर से हाईवे को खोला गया।

घंटों हाईवे बंद होने से वाहन चालक काफी परेशान हुए। पीपलकोटी की ओर से खड़े कुछ वाहन तो लौट गए थे। वहीं, दूसरी तरफ से खड़े वाहन मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। एनएचआईडीसीएच के मुताबिक, पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ जाने की वजह से आवाजाही ठप हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.