उत्तराखंड के इस इलाके में भालू का तांडव, रहें सावधान! युवक को किया लहूलुहान, भागकर बचाई जान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनी ब्लॉक में भालू का आतंक देखने को मिला है।

च्वींथ गांव का एक युवक सुरेश सिंह बकरियों के साथ पास के जंगल में गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक युवक पर हमला कर दिया। भालू ने युवक की गर्दन, कान और चेहरे पर कई हमले किए। हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भालू के हमले से घायल युवक जमीन पर गिर गया था। जैसे ही उसे मौका मिला वो उठा और पास में पड़ी लाठी को उठाया और भालू पर जोरदार हमला किया और भालू को गिरा दिया।

जब तक भालू दूसरी बार युवक पर हमला करता, तब तक युवक मौके से भाग निकला। भालू के हमले से लहूलुहान युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा। लहूलुहान युवक को गांव में देख कर हड़कंप मच गया। परिजनों युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक के सिर और कान के पीछे कई टांके लगे हैं।

वहीं, युवक पर भालू द्वारा किए गए हमले से गांव के लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी जताई है। जिपं सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट, खांकरा के पूर्व प्रधान एनपी ममगाईं ने वन विभाग से इस बारे में शिकायत की है। उन्होंने जंगल के पास वाले गांवों में वन्य जीवों के हमले से बचाव के लिए वन विभाग से उचित प्रबंध की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

22 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.