फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के टिहरी में नगुण-भवान मार्ग पर बान्सी बैंड के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है।
यहां पर एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर तब लगी जब पास से गुजर रहे एम्बुलेंस के ड्राइवर ने कार को खाई में देखा।
दरअसल थत्यूड़ इलाके की 108 एम्बुलेंस किसी मरीज को हायर सेन्टर छोड़कर गुरुवार रात करीब 12:30 बजे वापस लौट रही थी। तभी बान्सी बैंड के पास ड्राइवर को खाई में लाइट जलती दिखाई दी। कार को खाई में देख कर 108 कर्मियों ने हादसे की सूचना थत्यूड़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिनले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल व्यक्ति को खाई से निकाल कर सीएचसी थत्यूड़ लेकर पहुंची।
कार में सवार दोनों मृतक दिल्ली के रहने वाले थे। एक का नाम विनय दहिया था और दूसरे का नाम कार्तिक भारद्वाज था। हादसे में घायल युवक का नाम कुनाल है वो भी दिल्ली का ही रहने वाला है। कुनाल की हालत गंभीर होने के बाद देहरादून अस्पताल में भर्ती गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.