उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान, BJP सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा मिली बेबी रानी मौर्य को

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अचानक कार्यकाल पूरा होने से पूर्व हटाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा उन्हें मिली है।


हरीश रावत का कहना है कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सरकार के कई भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए थे। तथा कई ऐसे बिलों पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था जो उचित नहीं था। जिसे लेकर भाजपा के नेताओं ने उनकी हाईकमान से शिकायतें की थी।

उन्होंने उच्च शिक्षा से जुड़े बिलों को वापस लौटा दिया था वही मुक्त विश्वविघालय के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। जिसके कारण ही वह भाजपा के नेताओं की आंखों की किरकिरी बनी हुई थी यह नेता दिल्ली हाईकमान के पास भी उनकी शिकायतें लेकर गए थे। उन्होंने कई मामलों में सरकार को चेतावनी दी थी, जिसका खामियाजा उन्हें भोगना पड़ा।
हरीश रावत का कहना है कि अगर ऐसा नहीं तो भाजपा बताएं कि वह जिस दलित महिला को बड़े अरमान के साथ लेकर आए थे उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही यूं अपमानित कर विदा करने की क्या जरूरत आन पड़ी थी।


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज चार धाम यात्रा शुरू कराने को लेकर सांकेतिक उपवास भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक एसएलपी वापस लेने में बहुत देरी की है। यात्रा में अब समय बहुत कम बचा है। उनका कहना है कि सरकार ने जब चार धाम यात्रा की तैयारी ही नहीं की है तो चार धाम यात्रा को शुरू कैसे कराएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.