उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने सीएम धामी की मौजूदगी में भरा पर्चा

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कमजोर संख्या बल की वजह से कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा। भाजपा के पास विधानसभा में 47 विधायक हैं। दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बहुमत भाजपा के पक्ष में होने से पार्टी प्रत्याशी का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद डॉ.कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वाली प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य हो सकती हैं। इससे पहले स्व.मनोरमा शर्मा डोबरियाल कांग्रेस के टिकट से राज्यसभा जा चुकी हैं। राज्य गठन के बाद महिलाओं को राज्यसभा तक पहुंचाने के मामले में कांग्रेस ने शुरूआत की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.