उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन राज्य में सैकड़ों मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

कोरोना ने नेताओं को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मेरा कल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया जिसमें मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया परीक्षण करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द ही लौटूंगा।”

आपको बता दें, उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 588 नए मरीज बढ़े हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 17,865 हो गए हैं। इसके अलावा 11 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 185 नए मामले देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 120, उधमसिंह नगर में 72, चमोली में 58 और नैनीताल में 55 मरीज सामने आए। शुक्रवार को कोरोना से जिन मरीजों की मौत हुई उनमें आठ मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा जबकि एक अन्य की मृत्यु दून मेडिकल कॉलेज में हुई। दो अन्य ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 239 हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.