आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लिए बीजेपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी है। यहां पर हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया गया है। लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह सह प्रभारी की भूमिका में रहेंगे।
मिशन 2022 के तहत भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी बनाया गया है।
2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें चार जगह भाजपा की ही सरकार है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा शासित सरकार है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.