नप गए ‘तमंचे पर डिस्को’ करने वाले BJP विधायक प्रणव चैंपियन, पार्टी ने उनके खिलाफ लिया ये बड़ा फैसला

‘तमंचे पर डिस्को’ करने वाले उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन नप गए हैं। पार्टी ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

बीजेपी की अनुशासन समिति ने प्रणव चैंपियन को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चैंपियन पर ये कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद की गई है। वीडियो में वो दो पिस्तौल और एक कार्बाइन लेकर डांस करते हुए दिखे थे। वीडियो में चैंपियन करन-अर्जुन फिल्म के ‘गुप चुप’ गीत पर डांस कर रहे थे।

प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता देवेंद्र भसीन ने कहा कि नई दिल्ली में बीजेपी की अनुशासनात्मक समिति ने निष्कासन का फैसला लिया है। चैंपियन का वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने शनिवार को चैंपियन के तीन हथियारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि चैंपियन को तीनों हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने के मद्देनजर 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष अजय भट्टन ने बीते बुधवार को प्रणव चैंपियन को नोटिस जारी किया था। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला था। कांग्रेस नेताओं ने वीडियो के आधार पर चैंपियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। बीजेपी ने बीते महीने चैंपियन को 3 महीने के लिए पार्टी से निलंबित किया था। ये निलंबन राज्य बीजेपी की अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद किया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.